HomeJaunpurत्योहार को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

त्योहार को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

त्योहार को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर जिला कार्यालय पहुंचे मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारी जिन्होंने आगामी त्यौहार जश्ने ईद मिलाद उल नबी जो चन्द्र दर्शन के बाद 15 या 16 सितंबर को मनाया जाना है, को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के मौजूद अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि जौनपुर शहर में होने वाले इतने बड़े जलसे और जुलूस में साफ सफाई की व्यवस्था, प्रशासनिक अमले की व्यवस्था, बिजली, रोशनी, छुट्टा जानवरों को बंद करने, मार्ग सुगम कराने हेतु 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सचिव अकरम मंसूरी सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बताया गया कि यह जुलूस मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह से उठकर जहांगीराबाद, शाही पुल, चहारसू चौराहा, हरलालका रोड से होता हुआ कोतवाली तिराहे से अल्फस्टीनगंज से होता हुआ शाही अटाला मस्जिद पर पहुंचेगा जहां एक जलसे के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। पूरी रात जुलूस में हुजूर की शान में विभिन्न प्रकार के अखाड़े अपना करतब दिखायेंगे और विभिन्न अंजुमन हुजूर की शान में नात पढ़ते हुए चलेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read