जनपद के कई निजी अस्पताल होटलों, रेस्टोरेंट को मात देने की तरफ अग्रसर
(सै. हसनैन कमर “दीपू”)
जौनपुर। कोरोना की उम्र दो साल ही हुई पर कमाई लाखों कराने लगा। यह आपदा के रूप में आया और लोगों अवसर दे दिया। दूसरी योजना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के समानांतर चल रही है। दोनों में नाम दर्ज कराने वाले निजी अस्पाल संचालकों की फाइलें जिलाधिकारी स्तर पर अटकी है। यदि मातहतों के जिम्मे रही होती तो कब की पास हो गई होती। क्योकि सरकारी कारिंदे तो कुछ घटोत्कक्ष रूपी अस्पताल संचालकों के यहां रोज हाजिरी बजाते हैं। इस तरह प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप की फाइलें बाज़ीगरी के बावजूद अटकी पड़ी हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के घर पहुंचे सीएम योगी, जानिए क्या है मामला
विदित हो कि मार्च में आई कोरोना की दूसरी लहर जब अप्रैल में चरम पर पहुंची, लोगबाग की जान के लाले पड़ने लगे तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अग्रणी भूमिका निभाते हुए सरकारी तंत्र को सक्रिय करते हुए दवा और अस्पतालों की सुविधा बढ़ाने लगे। सरकार ने आमजन के बेहतर इलाज को बजट की थैली खोल दी। इसी क्रम में जिले के भी 12 निजी अस्पताल अधिग्रहीत किए गए। यह बात कहने को है, दरअसल आपदा में बेहतर कमाई का अवसर देख कई संचालकों ने खुद पैरवी कर इसमें शामिल करा लिया। इसका फायदा उन्हें मिला उम्मीद से सौ गुना ज्यादा। जीवन रक्षक दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर तो शेयर मार्केट को भी फेल कर दिया।
रेमडीसीवीर इंजेक्शन भी उसी से मुकाबला करने लगा तो दलालों के जरिये नकली ने असली को मत दे दी। कई अस्पतालों में कैंटीन खुली। बेड और कैंटीन का भोजन पानी लेने की बाध्यता मेडिकल स्टोर की दवाओं सरीखी हो गई। इस तरह कई निजी अस्पताल होटलों को मात देने की तरफ अग्रसर हैं।
कोविड में 12 अस्पताल एल 1, एल2 के लिए आरक्षित हुए। शासन की ओर से बकौल सीएमओ दवा व इलाज का पैकेज के तीन रेट 4800,7800, 9 हजार निर्धारित हुए। हर अस्पताल को डिस्प्ले देना और उसकी निगरानी को एक अधिकारी तैनात रहा लेकिन कोई नियम फॉलो नही हुआ। कोविड में टॉप पर ईशा अस्पताल, जेडी मेमोरियल, सुनीता अस्पताल में मरीजों से जमकर लूट हुई।
ईशा में तो पत्रकार दीपक श्रीवास्तव से 40 घण्टे के 27 हजार बेड चार्ज और दवा आदि का खर्च वसूला। इसी तरह अन्य के भी गवाह शहर देहात में मरीज या तीमारदार के रूप में मौजूद हैं। इन अस्पतालों की कोविड फाइलों के साथ आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी दर्जनों फाइल डीएम के द्वारा जांच के दायरे में है। उसे पास कराने को लोग आवभगत करने में जुटे है। मरीजों या तीमारदारों से पूछताछ हुई जैसा डीएम ने रूख अख्तियार किया है तो पूरी पोल खुल जाएगी।






