HomeJaunpurडीएम ने सहित तमाम लोगों ने केराकत के शहीद स्तम्भ पर नवाया...

डीएम ने सहित तमाम लोगों ने केराकत के शहीद स्तम्भ पर नवाया शीश

डीएम ने सहित तमाम लोगों ने केराकत के शहीद स्तम्भ पर नवाया शीश

केराकत, जौनपुर। 76वें गणतंत्र दिवस पर स्थानीय तहसील के ग्राम सेनापुर में 1857 ई. की क्रांति में शहीद हुए वीर सपूतों के शहीद स्तंभ पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया तथा उनके बलिदान को स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मैं सेनापुर की इस भूमि को नमन करता हूं जहां जन्मे स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर उस मार्ग को प्रशस्त किया जहां पर आज हम हैं। उन्होंने देश के लिए अपना प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को स्मरण कराते हुए कहा कि हमें अपने वीर सपूतों के बलिदान को आज याद करते हुए उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए तथा उनके विचारों, आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए तथा संविधान में दिए गए दायित्वों, कर्तव्यों अधिकारों का पालन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित वीर शहीद के परिवार को प्रतीक चिन्ह तथा कंबल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ0 अरुण यादव, तहसीलदार केराकत सहित अन्य अधिकारीगण, स्थानीय जन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read