HomeJaunpurराष्ट्रवादी नौजवान सभा की प्रथम बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

राष्ट्रवादी नौजवान सभा की प्रथम बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

राष्ट्रवादी नौजवान सभा की प्रथम बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

भगत सिंह के विचारों से प्रेरित, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव पर हुई चर्चा
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा की प्रथम बैठक शनिवार को लाइन बाजार स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले में हुई जो राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह की निर्देशन में हुई। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रति समर्पित युवा हमारे राष्ट्र की नींव हैं जिनकी भूमिका सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम है।
इसी क्रम में प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि आम आदमी शिक्षा चिकित्सा सस्ते दर पर मिले। वहीं जिला संरक्षक अशोक सिंह ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, सामाजिक सेवा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इसके अतिरिक्त बैठक में देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को केंद्र में रखा गया।
जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा उद्देश्य उनके बलिदान को याद रखते हुए एकजुट होकर देशहित में कार्य करना है। बैठक में युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में तमाम वक्ताओं ने भगत सिंह के लेखों और भाषणों का उल्लेख करते हुए युवाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, डा. अब्बासी, रमेश बिन्द, पिंटू चौहान, उत्कर्ष सिंह, राजू यादव, नितेश कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कारगिल में बलिदानी सैनिक को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read