HomeJaunpurमनीष हत्याकाण्डः रामगढ़ताल इंस्पेक्टर व होटल के नौकर से हुई पूछताछ

मनीष हत्याकाण्डः रामगढ़ताल इंस्पेक्टर व होटल के नौकर से हुई पूछताछ

मनीष हत्याकाण्डः रामगढ़ताल इंस्पेक्टर व होटल के नौकर से हुई पूछताछ

अजय जायसवाल
गोरखपुर। बहुचर्चित मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सोमवार को रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला और होटल कृष्णा पैलेस के वेटर रहे नितीश कुमार से पूछताछ की। दीवानी कचहरी व सीओ कैंट आफिस जाकर केस से जुड़े महत्वपूर्ण रिकार्ड लिए। बाद में कोर्ट पैरोकार ने एनेक्सी भवन पहुंच कर कुछ और कागजात उपलब्ध कराए। मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करने सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंची। शुक्रवार से मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ का सिलसिला चल रहा है। सोमवार सुबह पूछताछ के लिए होटल कृष्णा पैलेस में वेटर रहे बिहार के सहरसा निवासी नीतीश कुमार को बुलाया गया था।

घटना के दिन नीतीश की ड्यूटी थी। बाद में वह नौकरी छोड़कर गांव चले गए। नीतीश से करीब एक घंटे तक पूछताछ चली। बाहर आकर नीतीश ने बताया कि तीन दिन पहले सीबीआई ने उन्हें फोन कर सोमवार को आने के लिए कहा था। सीबीआई इंस्पेक्टर ने उनसे घटना के समय के बारे में पूछताछ की। नीतीश ने बताया कि वह 27 सितंबर को दिन में होटल में थे, रात में ड्यूटी नहीं थी। पूछताछ के बाद नीतीश गांव लौट गए। जरूरत पड़ने पर सीबीआई नीतिश को फिर बुला सकती है। पूछताछ के क्रम में सीबीआई ने रामगढ़ताल थाने के वर्तमान इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला को भी बुलाया था। वह शाम चार बजे पहुंचे और 45 मिनट तक उनसे पूछताछ चली।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दूसरे इंस्पेक्टर की तैनाती हुई थी जिन्हें किसी घटना में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद सुशील शुक्ला की तैनाती हुई थी। सीबीआई ने सुशील से थाने के कामकाज और मुकदमे से जुड़ी जानकारी ली। कुछ पेपर मांगे जिसे उन्होंने थाने से मंगा कर दिया। शाम 5 बजे के करीब सीबीआई सीओ कैंट आफिस पहुंची और उनसे जानकारी हासिल की। वर्तमान सीओ कैंट की भी घटना के वक्त कैंट सर्किल में तैनाती नहीं थी। उस वक्त के सीओ को हटाने के बाद उन्हें यहां तैनात किया गया है। सीबीआई ने घटना के वक्त सर्किल आफिसर और वर्तमान में उनकी कहां तैनाती है, यह भी जानने का प्रयास किया। सीबीआई ने उनसे भी मुकदमे से जुड़ी जानकारी ली और कुछ दस्तावेजों के बारे में भी पूछा। करीब एक घंटे तक टीम यहां रही फिर एनेक्सी भवन लौट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read