HomeArticleमनिहारिन

मनिहारिन

मनिहारिन

हमारे गाँव देश में….
लड्डू और लाडो दोनों ही,
सक्रिय हो जाते हैं….
अक्सर जिद कर जाते हैं….
मनिहारिन को देखकर….
कड़ा-चूंड़ियाँ पहनने को…
मनिहारिन भी…प्रेम से….
लड्डू के हाथों में प्लास्टिक या
धातु के कड़े डालती है और
मुस्कुराते हुए जीवन को,
आगे कठिन और कड़ा बताती है..
कभी-कभार मनिहारिन….!
कड़े को एक साथ जोड़कर
कलाई की लड़ाई भी करवाती है
क्या-क्या और कैसे-कैसे होती है
गुत्थम-गुत्था…जिन्दगी में…
इसको समझाती है…..
झुक जाना पर टूटना मत
लड्डू को ऐसा सिखलाती है
वहीं लाडो को….
रंग-बिरंगी चूड़ियाँ,
कभी प्लास्टिक की तो कभी
कांच की पहनाती है….
नाजुक चूड़ियों से उसे
कोमल रहने का संदेश देती है…
टूट जाने की हद तक,
कोमल रहना सिखलाती है….
चूड़ियों के टूटने पर,
कलाई या हाथ में आई खरोंच से
भावी सास का रिश्ता भी
जोड़ देती है….भविष्य में….
सास का व्यवहार भी पढ़ लेती है
जाहिर है लाडो पराया धन है,
इसका ही संदेश देती है…..
मित्रों गौर करो….!
इस कड़े और चूड़ियों से ही
मनिहारिन..लड्डू और लाडो को..
जीवन दर्शन समझाती है….
लड्डू को श्रम-परिश्रम और
लाडो को श्रृंगार सिखलाती है,
मनुहार सिखलाती है….
मित्रों मनिहारिन कभी नहीं करती
लड्डू और लाडो के….
इस श्रृंगार का हिसाब-किताब
बस याद रखती है….
उनकी चुलबुली-शोख अदाएं
और उनके सवाल-जवाब….
मगन रहें लड्डू और लाडो
रखती मनिहारिन ऐसी ही ईच्छा
जबकि जानती है…वह भी…!
जग में प्रबल है…केवल….
हरि की माया और हरि की ईच्छा
फिर भी हौले से….! धीरे से….
जीवन-दर्शन देकर मनिहारिन…
मुँह में पान दबाए चली जाती है…
मुँह में पान दबाए चली जाती है…
रचनाकार——जितेन्द्र दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद-कासगंज

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read