Homeरायबरेलीएनएसपीएस लालगंज में मनी गांधी व शास्त्री जयन्ती

एनएसपीएस लालगंज में मनी गांधी व शास्त्री जयन्ती

एनएसपीएस लालगंज में मनी गांधी व शास्त्री जयन्ती

मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। महात्मा गांधी एवं लाल बहुत शास्त्री का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षक शिक्षाकाओं संकल्प दिलाया कि आज गांधी जयंती पर हम सभी मोहनदास करमचंद गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता गांधी की 154 वीं जयंती है। महात्मा गांधी वह असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने अहिंसा और सत्य की शक्ति से इतिहास की दिशा बदल दी थी। गांधी जयंती सिर्फ उत्सव का दिन नहीं, बल्कि चिंतन का दिन है। यह हमें उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जिनके लिए गांधी लड़े थे। उन्होंने शांति, अहिंसा, करुणा और सत्य की निरंतर खोज की। उनका जीवन इस विचार का प्रमाण था कि उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ भी अहिंसा के दम पर बदलाव किया जा सकता है। सत्य और अहिंसा के प्रति गांधी की अटूट प्रतिबद्धता ने दुनिया भर में नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए आंदोलनों को प्रेरित किया। ऐसे में आज भी उनकी विरासत एक अनुस्मारक के रूप में जीवित है। आज के अशांत दुनिया में भी, शांतिपूर्ण प्रतिरोध के माध्यम से भी परिवर्तन लगाया जा सकता है। इस गांधी जयंती पर आइए हम उनके द्वारा पोषित मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें और एक ऐसी दुनिया के लिए काम करें जहां न्याय, समानता और अहिंसा कायम हो। अंत में सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read