फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
कानपुर(पीएमए)। फेसबुक पर युवतीओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने पर आरोपित को क्राइम ब्रांच के सहयोग से चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया टीम ने आरोपित को उस वक्त गिरफ्तार किया। जब वह एक पीड़ित युवती का पीछा करते हुए। उसके घर पहुंच गया पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा लिख कर। उसे जेल भेज दिया चकेरी के एक युवक ने न्यू आजाद नगर निवासी शुभम गुप्ता के खिलाफ मैसेज कर ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसके बाद चकेरी पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ आरोपित की तलाश शुरू की सोमवार को पीड़िता बाजार गई थी इस दौरान आरोपी शुभम उसका पीछा करते हुए घर पहुंच गया। इस बीच पीड़िता ने पुलिस को आरोपित के बारे में सूचित किया इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि आरोपित एयर फोर्स कर्मी का बेटा है।




