ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में आरपीएफ की बड़ी कामयाबी
चलती ट्रेन में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ झाँसी एवं चित्रकूट धाम कर्वी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर यात्री सामान चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 लाख मूल्य के सोने के आभूषण एवं चोरी किया गया ट्रॉली बैग बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार यात्री दीपेन्द्र तिवारी ने रेलमदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गाड़ी संख्या 64611 झाँसी–मानिकपुर मेमो में यात्रा के दौरान खोह–बहिलपुरवा स्टेशन के बीच उनका ट्रॉली बैग चोरी हो गया। बैग में सोने के जेवर, नगदी एवं अन्य सामान रखा था। मामले की सूचना जीआरपी मानिकपुर को भी दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ क्राइम विंग झाँसी एवं आरपीएफ पोस्ट चित्रकूट धाम कर्वी ने संयुक्त जांच शुरू की। रेलवे स्टेशनों सहित आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन पड़ताल के बाद संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद सुरागरसी कर दोनों आरोपियों को 25 मई की रात करीब 10:30 बजे चोरी के सामान सहित दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यात्री के सो जाने का फायदा उठाकर ट्रॉली बैग चोरी किया था और बहिलपुरवा स्टेशन पर उतर गए थे। बाद में चोरी के जेवर बेचने की योजना बना रहे थे तभी सुरक्षा बल ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पवन सिंह निवासी चित्रकूट तथा विकास सिंह उर्फ हर्वजन निवासी बरेली शामिल हैं। इनके कब्जे से सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, चूड़ियाँ, अंगूठी, सोने की चेन सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







