चोरों का गढ़ बना महराजगंज थाना क्षेत्र
ताबड़तोड़ हो रही चोरियां मगर नहीं हो रहे खुलासे
अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही पुलिस
अनुभव शुक्ला
महराजगंज, रायबरेली। जिले में भले ही मामलों के ताबड़तोड़ खुलासे हो रहे हैं किंतु यदि देखा जाए तो अपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ चुकी हैं। उसी में से हम बात कर रहे हैं। एक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र कि यह वही थाना क्षेत्र है जो आए दिन अपराध के मामलों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। चोरियों को लेकर जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध व भ्रष्टाचार के मामलों पर जीरो की बात कहते हैं किंतु वहीं रायबरेली जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सारे दावे फेल होते हुए दिखाई दे रहा हैं।

यूं तो जिले में आए दिन चोरी और अपराध की घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है किंतु अगर बात महराजगंज कोतवाली की बात की जाए तो कोतवाली क्षेत्र के अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। क्षेत्र में लगातार ताबड़तोड़ हुई चोरियां पुलिस कि कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहीं हैं। बताते चले कि लगभग दस दिनों के अंदर 6 चोरियां ताबड़तोड़ हुई जिसमें एक हत्या भी शामिल है किंतु अचंम्भे की बात यह है कि इन मामलों की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। पहला प्रकरण महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव के 62 वर्षीय शत्रोहन पाल के यहां का है जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसका अभी तक खुलासा नही हो पाया है। वहीं महराजगंज चौकी के चंद कदमों की दूरी पर गणपति होटल में लाखों की चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम, होटल संचालक विनोद कुमार पुत्र रामसेवक निवासी पाली ने बताया मेरे होटल में लाखों की चोरी हो गई है।
खुलासा अभी तक नही हुआ है। वहीं महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी ग्रामसभा के देवेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र सुंदर लाल तिवारी के घर दिन में लगभग 12 से 1 के बीच में चोरों ने घटना को दिया अंजाम। वहीं 4 दिन बाद क्षेत्र के असर्फाबाद गांव में सरजू प्रसाद पासी पुत्र प्यारे पासी के घर में लाखों की चोरी और उसी दिन उसी ग्रामसभा में सौरभ सिंह पुत्र अखिलेश सिंह के घर पर चोरों ने घटना को दिया अंजाम पीड़ितों के मुताबिक कोतवाली में तहरीर दी गयी है। अब देखना यह है कि आखिर किस तरह से इन घटनाओं का खुलासा महराजगंज पुलिस कर पाती है या फिर अपराधियों के तांडव का मूकदर्शक बन तमाशा ही देखती रहेगी महराजगंज पुलिस? हालांकि यदि देखा जाए तो सीओ महराजगंज राम किशोर सिंह की भी लचर कार्यशैली का क्षेत्र के अपराधी बखूबी से फायदा उठा रहे हैं यह भी कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ने का अहम हिस्सा बना हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















