HomeSitapurजिले में महंत ने महिलाओं को दी रेप की धमकी

जिले में महंत ने महिलाओं को दी रेप की धमकी

जिले में महंत ने महिलाओं को दी रेप की धमकी

सीतापुर। जिले में खुलेआम मुस्लिम महिला और उनकी बेटियों से रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनिदास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर महंत बजरंग दास मुनि का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं से रेप की धमकी देते देखे गए थे। इस वीडियो में वह कहते सुने गए थे कि यदि किसी हिंदू लड़की को छेड़ा गया तो वह उनकी (मुस्लिम) बहू-बेटियों को घर से उठाकर रेप करेंगे। सीतापुर के खैराबाद में महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासिन आश्रम के महंत का यह वीडियो 2 अप्रैल का बताया गया है। एक अन्य वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब महंत ने यह भड़काऊ भाषण दिया, कुछ पुलिसकर्मी भी साथ खड़े थे।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूपी पुलिस से उस महंत को गिरफ्तार करने को कहा था जिसने कथित तौर पर एक समुदाय की बहू-बेटियों को घर से उठाकर रेप की धमकी दी थी। वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस ने जांच की बात कही थी तो वहीं महिला आयोग ने कहा था कि पुलिस मूक दर्शक नहीं हो सकती है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा था कि इसने संत की भड़काऊ भाषण को गंभीरता से लिया है और कठोरतम शब्दों में निंदी की जाती है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यूपी के डीजीपी को लेटर लिखा और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बजरंग दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read