पहली बार यह पार्टी बनी विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी, पढ़िए पूरी खबर…

पहली बार यह पार्टी बनी विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी, पढ़िए पूरी खबर…

उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मंगलवार को स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों में से सत्तारूढ़ भाजपा ने 33 सीटें जीत लीं। इससे पहले प्रदेश विधान मण्डल के इस उच्च सदन में भाजपा के 35 सदस्य थे। अब भाजपा के कुल 68 एमएलसी हो गए हैं जबकि सपा के अब महज 17 सदस्य ही रह गए हैं।

इनमें से भी अप्रैल व मई में सपा के 6 एमएलसी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद सपा के 11 सदस्य ही विधान परिषद में रह जाएंगे जबकि सत्तारूढ़ भाजपा इन 6 मनोनीत सदस्यों के खाली हो रहे पदों पर अपने कार्यकर्ताओं को मनोनीत करवा कर 74 सदस्यों का प्रचण्ड बहुमत हासिल कर लेगी। विधान परिषद में कुल 100 सदस्य होते हैं।

वर्ष 2017 में जब भाजपा सत्ता में आई तब भी विधान परिषद में सपा ही सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, उस वक्त उसके 67 सदस्य हुआ करते थे। सत्ता में आने के बाद समय-समय पर हुए चुनाव में भाजपा के एमएलसी बढ़ते चले गये। वर्ष 2018 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से खाली सीटों पर हुए चुनाव में सभी 13 सदस्य निर्विरोध ही जीत गए थे। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा.दिनेश शर्मा सहित 10 सदस्य तो भाजपा के ही थे। भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस के एक और सपा से एक सदस्य भी चुने गये थे। वर्ष 2020 में शिक्षक-स्नातक सीटों के चुनाव में तीन पर भाजपा, एक पर सपा और दो पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। वर्ष 2020 में ही पांच सीटों के लिए चुनाव हुए इनमें से तीन पर भाजपा और एक सीट पर सपा की जीत हुई थी। 2021 में भाजपा के चार सदस्यों को राज्यपाल ने मनोनीत किया था।

वर्तमान में विधान परिषद में दलीय स्थिति दल सदस्य संख्या

भाजपा 68
सपा 17
बसपा 04
कांग्रेस 01
अपना दल एस. 01
जनसत्ता दल 01
दल सदस्य संख्या
शिक्षक दल (गै.रा) 02
निर्दलीय समूह 01
निर्दलीय 03
निषाद पार्टी 01
रिक्त 01

कुल 100

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent