HomeJaunpurमहंत सूर्यप्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। राष्ट्रीय संगठन जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व स्टाम्प शुल्क, रजिस्टर एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं जायसवाल क्लब के संरक्षक व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलपति प्रो. जीसी जायसवाल की संस्तुति से क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने जनपद निवासी महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री जायसवाल जनपद में सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों में एक विशिष्ट पहचान रखने, समाज में 1974 से अपनी अनवरत सेवा प्रदान करने, व्यापारियों के साथ उनके दुःख-सुख में साथ खड़ा रहने, सामाजिक-धर्मिक संगठनों के पथ-प्रर्दशन करने में हमेशा आगे खड़े रहते हैं। वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं श्री मां शारदा शक्तिपीठ जौनपुर के महंत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल के लिए कहा कि इन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। जन-जन के लोकप्रिय बनकर सबके दिलों में राज कर रहे हैं। महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल को नये दायित्व के लिए जनपद के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जौनपुर। राष्ट्रीय संगठन जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व स्टाम्प शुल्क, रजिस्टर एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं जायसवाल क्लब के संरक्षक व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलपति प्रो. जीसी जायसवाल की संस्तुति से क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने जनपद निवासी महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

जौनपुर। अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर प्रधान न्यायधीश तृतीय कुटुम्ब न्यायालय ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित समस्त कैंटिन, पान शॉप व स्टेशनरी की दुकान एवं वाहन स्टैंड की सार्वजनिक नीलामी 10 जुलाई को 2 बजे दिन में परिसर स्थित सभागार में की जायेगी।

श्री जायसवाल जनपद में सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों में एक विशिष्ट पहचान रखने, समाज में 1974 से अपनी अनवरत सेवा प्रदान करने, व्यापारियों के साथ उनके दुःख-सुख में साथ खड़ा रहने, सामाजिक-धर्मिक संगठनों के पथ-प्रर्दशन करने में हमेशा आगे खड़े रहते हैं। वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं श्री मां शारदा शक्तिपीठ जौनपुर के महंत हैं।

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहकारी इण्टर कालेज मिहरावाँ के चाचा की दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक मृत्यु बुधवार की रात्रि में हो गई। जिसकी जानकारी होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार जनों को यह कष्ट सहन करने की प्रार्थना किया। वही प्रांतीय मंत्री प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जिला मंत्री तेरस यादव, उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ‘मुन्ना’, समर बहादुर सिंह, दयाशंकर यादव, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, मो. आजम खां, गजाधर राय, सतीश सिंह, ऋषि श्रीवास्तव आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल के लिए कहा कि इन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। जन-जन के लोकप्रिय बनकर सबके दिलों में राज कर रहे हैं। महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल को नये दायित्व के लिए जनपद के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 42 वर्षीय साहब लाल पुत्र विकास, 30 वर्षीय मीरा पत्नी शोभनाथ, 32 वर्षीय इन्द्रवती पत्नी साहब लाल, 27 वर्षीय रिंका पत्नी रमाकांत व 60 वर्षीय पंचकुला पत्नी अमरदेव घायल हो गये। वहीं सुरिस गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 30 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र कंचन सिंह व 28 वर्षीय आशीष पुत्र सूरजभान सिंह घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। तेजस टूडे न्यूज। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बीते कई दिनों से दुबे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। बता दें, विकास पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।

Must Read