HomeVaranasiबाढ़ चौकी पर नायब तहसीलदार ने बांटा भोजन

बाढ़ चौकी पर नायब तहसीलदार ने बांटा भोजन

बाढ़ चौकी पर नायब तहसीलदार ने बांटा भोजन

तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। सारंग तालाब स्थित बाढ़ चौकी पर सोमवार को चित्रकूट कान्वेंट स्कूल में नायब तहसीलदार प्रीति पांडेय द्वारा 42 लोगों का भोजन वितरण किया गया। बताते चलें कि यहां पर 18 जुलाई से बाढ़ चौकी का संचालन हो रहा है। जहां पर सुबह का नाश्ता, बच्चों को दूध, केला, दोपहर का भोजन, रात्रि का भोजन, चाय आदि वितरण हो रहा है। यहां पर मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है। भोजन वितरण में बाढ़ चौकी प्रभारी पवन कुमार, राजस्व निरीक्षक ध्यानचंद सोनकर, सुग्रीव कुमार, संदीप कुमार, अमीन महाराणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप, अच्छे लाल, राममोहन पशुधन अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read