Homeचंदौलीयातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के आदेश के क्रम में नोडल यातायात सुखराम भारती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी यातायात श्यामजी यादव मय हमराह द्वारा ठंड के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये ट्रैक्टर-ट्राली, बोगा ऑटो, बस आदि पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया।

वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, कोहरे के समय धीमी गति से वाहन चलाने, वाहनों में डिफागर का प्रयोग करने, फॉग लाइट लगाने सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षक यातायात द्वारा यातायात पुलिस में नियुक्त कर्मचारीगणों को भी अपने ड्यूटी स्थल के आस-पास के लोगो को जागरूक करने तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जनपद के समस्त थानों पर लगे पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से आम-जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए आरटी सन्देश प्रेषित कराया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read