धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मेट्रो सिटी में अक्षय तृतीया पर चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, विधायक योगेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनुप्रिया ने की जो संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री भी है ।

अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, अवध क्षेत्र की महिला अध्यक्ष रागिनी अवस्थी, जिला अध्यक्ष संजय अवस्थी, हरदोई के जिला अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र, महिला जिला अध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, युवा जिला अध्यक्ष विश्वास सारस्वत तथा अन्य सम्मानित अतिथि गण मौजूद रहे। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है। आज के दिन ही ब्राह्मण कुल में जन्म लेने वाले चिरजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्म हुआ था। महासभा द्वारा कार्यक्रम मेट्रो सिटी के मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा इस संस्था का गठन स्वर्गीय पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने वर्ष 1939 में किया था । उनके द्वारा पूरे देश में भ्रमण व सामाजिक कार्यों को करने के उपरांत उनके मन में यह निश्चित रूप से रहा होगा कि इस समाज के बड़े वर्ग को संगठित करने की आवश्यकता है। इसी के परिप्रेक्ष्य में मालवीय जी ने इस संस्था का गठन कर रजिस्ट्रेशन भी 1941 में कराया था, तब से संस्था आज तक निरंतर रूप से समाज का कार्य कर रही है।

उन्हीं के विचारों से प्रभावित होकर कार्यक्रम की अध्यक्ष कनुप्रिया ने समाज को एकत्र करने का बीड़ा उठाया है। भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली के विकास हेतु पिछले 10 -12 वर्षों से मांग कर रहे हैं। कनुप्रिया द्वारा जलाई गई अलख का परिणाम है। एक सप्ताह पूर्व राज्य सरकार ने भगवान श्री परशुराम जी की जन्म स्थली जलालाबाद शाहजहांपुर को पर्यटन स्थल घोषित किया है। कैप्टन एसके द्विवेदी, रिटायर आई ए एस सी पी तिवारी, सिद्धेश दुबे, जी पी त्रिपाठी, किरण अवस्थी, रागिनी अवस्थी, डी एम त्रिपाठी, इशिका सारस्वत, मेट्रो सिटी के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे। डा. मधुसूदन दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। फतेहगढ जेल के अधीक्षक प्रमोद शुक्ल एवं अशोक तिवारी भी उपस्थित रहे। संचालन अवध क्षेत्र की अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat