एमएसपी गारण्टी कानून बनाने के लिये दिया ज्ञापन

एमएसपी गारण्टी कानून बनाने के लिये दिया ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
मनीष कुमार
हापुड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ के सभी पदाधिकारी व किसान मजदूरों ने एमएसपी गारण्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में फसल की खरीद पर एमएसपी गारण्टी कानून बनवाने की मांग को लेकर भारत के प्रधानमंत्री व विपक्ष नेता राहुल गांधी के नाम एडीएम हापुड़ व कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के कैप्टन विकास कुमार गुप्ता को एमएसपी गारंटी कानून बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी, जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी, जिला संयोजक नरेंद्र चौधरी, तिलक राम त्यागी, रोहित चौधरी, अशोक डीगरा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, तहसील अध्यक्ष सतवीर प्रधान, सरदार अमरीक सिंह, वहाब चौधरी आदि उपस्थित रहे। सभी ने किसानों की आवाज को बुलंद किया और कहा कि जब तक एमएसपी गारंटी कानून लागू नहीं होगा। तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA