कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों एवं जनसुविधा केन्द्रों द्वारा भी ग्राम पंचायतों में वर्चुअल रूप से अपने मोबाइल द्वारा किसानों के मध्य लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारण कराया गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया जहां प्रभारी मंत्री सुरेश राही राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद, सतीश चन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकाररी, अन्ना सुदन सहित कृषि के अलावा अन्य विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।









