नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामेश्वर धाम में जलाभिषेक कर मनाया सावन महोत्सव
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। श्रावण मास शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए जहाँ शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ कर जलाभिषेक के साथ दर्शन पूजन कर धन्य हो रही है।
इसी क्रम में काशी पंचक्रोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर महादेव धाम में शुक्रवार को गौतम वैली पब्लिक स्कूल दुनियापुर के नन्हे-मुन्ने बच्चे भी शिव-पार्वती व कांवरिया रूप धारण कर मन्दिर पुजारी आचार्य पं. अन्नू तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के संग जलाभिषेक कर सावन महोत्सव मनाया। विद्यालय के प्रिंसिपल विजय कुमार सिंह व प्रीति सिंह ने अवगत कराया कि सड़क मार्ग पर कांवरियों के दल को आते जाते देख बच्चों के अंदर जानने की जिज्ञासा बलवती हुई और महात्म्य के सम्बंध में जानकारी चाही। जिसको केंद्रित करते हुए सावन मास, भगवान शिव माँ पार्वती व कांवरियों द्वारा जल चढ़ाने का महात्म्य बताया गया। बच्चों को स्वयं शिव-पार्वती व कांवरिया रूप धारण कराकर रामेश्वर महादेव धाम में सविधि जलाभिषेक कराया गया। मन्दिर के पुजारी आचार्य पं. अन्नू तिवारी ने बच्चों को श्रावण मास में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के महात्म्य की जानकारी देते हुए तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया। सावन महोत्सव में बच्चों के साथ स्कूल के प्रबन्धक धर्मेंद्र सिंह, शिक्षिका प्रीति सिंह, अंजू, किरन, प्रिया, आकांक्षा, सन्नो, आशीष, गणेश, रितेश, अमित, ज्ञान, संजयहीरा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










