जनपद के टॉप 10 छात्रों की लिस्ट जारी, आप भी जानें कौन है शामिल
जौनपुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट शनिवार 4 बजे घोषित हो गए। यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में जौनपुर में निशांत यादव ने टॉप किया है। निशांत को 500 में से 454 अंक मिले हैं। टॉप 10 लिस्ट में 14 छात्र शामिल हैं। जिनमें से 11 लड़कियां और 3 लड़के हैं। निशांत यादव जौनपुर के तिलकधारी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र हैं।
तिलकधारी इंटरमीडिएट कॉलेज के निशांत यादव को इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षा में 90.80% अंक मिले हैं। जौनपुर में निशांत को सर्वाधिक अंक मिले हैं। वहीं श्रेया सिंह को 500 में से 450 तो श्रेया यादव को 444 अंक मिले हैं। इंदु बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की श्रेया सिंह दूसरे स्थान पर तो वहीं नेहरू बालउद्यान की श्रेया यादव को जौनपुर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। टॉप-10 में 14 बच्चे हैं जिनमें से 11 लड़कियां तो वहीं 3 लड़के हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।