जीवन रहस्य
[भाग-2]
(श्रीमद्भगवद गीता पर आधारित)
श्री हरि मुख वाणी सुरूचि अमिय सरिस रस ज्ञान।
जीव भक्ति पावै सहज करि गीता शुचि गान।।
श्रीमद्भगवत सुरूचि रचि जीव रहस्य प्रमान।
वेद सार आशय कठिन नाहिं अन्त तेहिं ज्ञान।।
पद्मनाभ श्री हरि गिरा संयुत शास्त्र प्रमान।
संत सहज पामर कठिन पावन गीता ज्ञान।।
अष्टादश अध्याय ते कलि अघ सकल नसाहि।
प्रभु पद सरसिज प्रीति पुनि बिन श्रम भव तरि जाहि।।
व्रह्म गिरा गीता सरस महिमा जासु अपार।
शेष महेश गणेश सुर बरनि न पावै पार।।
व्यास रचित भगवत कृपा श्लोक सप्त शत ज्ञान।
ज्ञान भक्ति वैराग्य जहं करत मधुर रस पान।।
गीता आश्रय श्रीहरी करि जग पालनहार।
गीता प्रभु कहं सदन वर जस गावत श्रुति चार।।
विष्णुनाभि सरसिज विधि उत्पन्न जब
स्वयंभू मुखारविंद वेद हैं प्रकट भये।
सर्वशास्त्रमय गीता विदित सकल जग
वेद शास्त्र ज्ञान निधि गीता में प्रणीत किये।
भेद प्रभु विधि बीच जब व्यवधान बने
वेद व्यास लेखनी से भ्रम दूरि कर दिये।
कहा गीता प्रभु मुख स्वयं है प्रकट हुई
जासु पाठ ध्यान प्रभु बसैं भक्त के हिये।।
मज्जहिं भगीरथि धोइ काया कलुष सकल नशावहीं।
जग जीव महं वन्दित सदा,सोइ गंग गुन गन गावहीं।
सुरसरि सरिस पावन सुगीता चरित यह सब जानहीं।
गंगा अनन्य निमज्जि गीता संग जन भव तारहीं।।
रचनाकार— डाॅ. प्रदीप दूबे
शिक्षक/पत्रकार
सुइथाकला-जौनपुर
मो.नं. 9918357908
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












