HomeArticleजीवन-पथ (भाग-01)

जीवन-पथ (भाग-01)

जीवन-पथ (भाग-01)

{अष्टावक्र महागीता पर आधारित}

प्रणमामि देवं ॠषिराज चरणे,
ज्ञानं ददौ लोककल्याण भूतम्
सीरध्वजः यस्य निमित्त मात्रं
ज्ञानं गिरा तासु श्रुति स्वरूपम्।।

सप्तसहस्राब्द पुरा बभूव,
अद्वैत वेदान्त रूपं प्रकटितम्
ज्ञानं परां येन जगत् प्रदीपं
नमामि भूयः चरणारविन्दम्।।

गर्भ में सत्य को ज्ञान लिये
निज तात को सत्य बताइ दिये हैं।
क्रोध कहोड़ भयो मन में
निज पुत्र को गर्भ में शाप दिये है।
शापित जन्म से वक्र शरीर
हुये निज गात न शोक किये है।
जाइ विदेह सभा निज ज्ञान ते
तात को बन्धन मुक्त किये हैं।।

ज्ञान निधान को ज्ञान दियो,
शुचि सुन्दर सत्य को रूप दिखायो।
धर्म को मर्म में सत्य निरूपन
आत्मस्वरूप को बोध करायो।
मूढ़ विलोकत लोक में चर्म को
ज्ञानी सदा सत आत्म में पायो।
नित्य-अनित्य में भेद नहीं जेहिं
पामर मानुष जन्म गवायो।।

गीता ऋषिकुल हरि कृपा अष्टावक्र सुजान।
ज्ञान भक्ति वैराग्य जहं विमल गिरा शुचि गान।।

द्वयशत-पञ्चाशीति पद सरस बीस प्रत्यंग।
ज्ञान जनक जिज्ञासु जहं समाधान ॠषि संग।।

अष्टावक्र तात हित गमन विदेह द्वार
सभाजन वृन्द ताहिं देखि बिहसन लगे।
अष्ट वक्र कुब्ज गात ऋषिहिं निरखि सब
घृणा भाव ऋषि प्रति उर में जगन लगे।
आत्म ज्ञान योग बल ॠषि भाव जानि सब
बिहसि बिदेह सम ॠषि कहने लगे।।
रचनाकार: डाॅ. प्रदीप कुमार दूबे
(साहित्य-शिरोमणि)
शिक्षक/पत्रकार।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read