Homeबदायूंलेखपालों ने 26 से हड़ताल पर जाने को चेताया

लेखपालों ने 26 से हड़ताल पर जाने को चेताया

लेखपालों ने 26 से हड़ताल पर जाने को चेताया

अंकित सक्सेना
बदायूं। लेखपाल संघ ने ई-डिस्ट्रिक योजना के तहत 26 फरवरी से काम बंद करने की चेतावनी दी है। इसके पीछे वजह है कि लेखपालों को इसके लिए निर्धारित भुगतान ढाई साल से नहीं हुआ है। कई बार मांग के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। अब इसको लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है अगर लेखपाल हड़ताल पर चले गये तो आम जनता को दिक्कत खड़ी हो जायेगी। आय, जाति सहित तमाम प्रमाण पत्र नहीं बन पायेंगे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की टीम ने एडीएम वित्तध्राजस्व संतोष कुमार वैश्य को ज्ञापन देकर काम बंद करने के बारे जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक योजना के तहत आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने पर प्रत्येक प्रमाण पत्र पर लेखपालों को पांच रुपये का भुगतान किया जाना है। 1 सितंबर 2019 से यह भुगतान किसी लेखपाल को नहीं किया गया है। जिला मंत्री ने कहा कि 26 नवंबर को संबंधित पटल के प्रभारी को भुगतान के लिए कहा गया लेकिन 3 महीने बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। इससे लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। 25 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो 26 फरवरी से जिलेभर के लेखपाल ई-डिस्ट्रिक का काम बंद कर देंगे। लेखपालों ने एक अन्य मांग पत्र भी एडीएम को सौंपा। इसमें बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदेय स्थल पर ड्यूटी करने के 230 रुपये बतौर भुगतान मिलते हैं जबकि मतदान केंद्र पर 345 रुपये का भुगतान चुनाव आयोग ने निर्धारित किया है। मतदेय स्थल पर ड्यूटी वालों का भुगतान चुनाव से पहले ही कर दिया गया था लेकिन मतदान केंद्र पर ड्यूटी करने वालों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। लेखपालों ने यह भुगतान भी जल्द कराने की मांग उठाई।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read