Jaunpur News : अहमद हसन की पूर्ति कभी भी नहीं हो सकतीः जगदीश राय
पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई शोकसभा में दी गयी संवेदना
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नरायन राय ने कबीरूद्दीनपुर स्थित अपने आवास पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
साथ ही कहा कि अहमद हसन पार्टी की रीढ़ थे। उनके निधन की भरपाई करना मुश्किल है। ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करें। शोकसभा में दिनेश यादव फौजी, अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, कमलेश फौजी, पप्पू यादव, अवधेश यादव, जय प्रकाश, हरिनाथ, अनिल कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













