सपा का दामन छोड़कर सैकड़ों लोगों के साथ नीरज कश्यप ने थामा आसपा का हाथ
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। समाजवादी पार्टी के मे मंडल स्तर के पद रहे सकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज़ाद समाज पार्टी मे शामिल होकर सदस्य्ता ली और पार्टी को खून पसीने से सींच कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और वैज्ञानिक चिंतक पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती जी की जयंती पर जाति तोड़ो जमात जोड़ो महासम्मेलन में मुख्यातिथि नगीना सांसद चंद्रशेखर, नेशनल जनमत सम्पादक नीरज भाई पटेल, आरके वर्मा विधायक रानीगंज पटेल, रामेश्वर पवन, प्रताप लोधी सहित कई बहुजन समाज के वक्ताओं ने जयंती मनाई।
इसके बाद भीम आर्मी संस्थापक नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, सौरभ किशोर प्रदेश उपाध्यक्ष, कौशल वाल्मीकि, चाँद वाघमारे की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के बड़े पदाधिकारी नीरज कश्यप, अतुल सविता सहित समाजवादी पार्टी के 6 नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा। वरिष्ठ सपा नेता नीरज कश्यप, हसन खान गोलू सभासद पूर्व जिला मीडिया प्रभारी/जिला सचिव, शुभेन्द्र धुरिया जिला महासचिव पिछड़ा वर्ग, राम बाबू गौतम जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोच समाजवादी पार्टी, अतुल सविता दीपू आदि ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी (आसपा) कांशीराम भीम आर्मी का दामन थामा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












