तहसील दिवस में डीएम—एसपी ने सुनीं शिकायतें
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने तहसील कोंच के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी भूमि, रास्तों/चकमार्गाें एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाए और तत्काल अवैध कब्जा खाली कराया जाए। अब जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एन०डी० शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












