Thursday, May 21, 2026
HomeJaunpurप्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी हुए बेलगाम : लाल बहादुर यादव

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी हुए बेलगाम : लाल बहादुर यादव

-

जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा डा. सूरज प्रकाश की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के गूलरघाट स्थित राम मंदिर शाखा पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं परिषद के अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने पांच पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाया। इस अवसर पर भृगुनाथ पाठक, अवधेश गिरि, शरद साहू, अमित श्रीवास्तव, मनिक चन्द्र सेठ, धर्मवीर मोदनवाल, सतोष श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

श्यामधनी यादव
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूलनडीह के हबुसही में दबंगो द्वारा की गई बूथ प्रभारी संतोष यादव की हत्या पर परिवार को सांत्वना और आर्थिक मदद देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, जिला उपाध्यक्ष प्रभारी डोभी नीरज पहलवान, सुरेश यादव, सुबास यादव के साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुँचे और शोकसंवेदना प्रकट करते हुए आर्थिक रूप से सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया।

जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं जिससे प्रदेश में नित्य प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं इस अवसर पर उपस्थित समस्त समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता एवं समर्थकों ने सरकार से मांग की कि ऐसे अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। सोमवार की सुबह अपने देवर व अपनी पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने शाहगंज जा रही थी कि क्षेत्र के निजमापुर गांव के समीप जर्जर सड़क के गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी इसी दौरान पीछे आ रही ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे विवाहिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके देवर को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। खुटहन थाना क्षेत्र के कानामऊ गांव निवासी रामधनी की पत्नी सुशीला 28 सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपने देवर सियाराम व दो वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर शाहगंज दवा लेने जा रही थी कि क्षेत्र के निजमापुर गांव के समीप सड़क पर बने गड्डे में बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने सुशीला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री व देवर को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया है। बदलापुर, जौनपुर। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई किसान की मौत के बाद सोमवार को प्रशासन द्वारा उनके परिजन को मुआवजा स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा पूरा सावल निवासी राजदेव यादव खेत में काम करने गए थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई थी। जिसका प्रशासन द्वारा सोमवार को चार लाख रूपये का मुआवजा स्वीकृति प्रमाण-पत्र उनकी पत्नी अनीता यादव को विधायक रमेश मिश्रा, एसडीएम अंजनी सिंह ने दिया। इस मौके पर प्रधान राजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष बलवीर गौड़, रामअवतार मौर्य, जवाहर लाल यादव, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। सौरभ सिंह जौनपुर। सिकरारा पुलिस ने कालेज प्रबंधक सभापति दुबे मर्डर केश का पर्दाफास कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रबंधक के नौकर ने ही डंडे से ही पीटकर किया है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेन्स में बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के उतिराई गांव में पंडित सभापति दुबे इंटर कॉलेज के प्रबंधक सभापति दुबे की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा कर दिया गया था, घटना के बाद पुलिस कई विन्दुओं पर जांच कर रही थी। पुलिस उनके नौकर चंद्रप्रकाश पांडेय पुत्र दयाशंकर निवासी नन्दलालपुर थाना रामपुर से पूंछताछ किया तो पहले वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया बाद में कड़ाई से पूंछताछ किया तो उसने खुद अपने मालिक को मौत के घाट उतारना कबूल कर लिया। उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया डंडा, लूट के 70 हजार रुपये और विद्यालय के कागजात बरामद हुआ है। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रबन्धक मुझसे खाना बनवाते थे तथा निर्वस्त्र होकर शरीर की मालिश करवाते थे, जिसके कारण मैं काम छोड़ने को कहा था लेकिन वे दूसरे नौकर तक आने तक मुझे न छोड़ रहे थे न ही मेरी तनख्वाह दे रहे थे। इसी से अजीज आकर मैंने उन्हें मार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न बच्चों के सोचने की क्षमता, सीखने की ललक एवं ज्ञान अर्जित करने में...

Jaunpur News: 7 दिनों से अन्धेरे में डूबा है जरौना, भीषण गर्मी में बिजली को तरस रहे ग्रामीण

7 दिनों से अन्धेरे में डूबा है जरौना, भीषण गर्मी में बिजली को तरस रहे ग्रामीणतेजस टूड़े सं. अरविन्द यादव मीरगंज, जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के...

Jaunpur News: घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति/उपलब्धता सामान्य: जिलापूर्ति अधिकारी

घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति/उपलब्धता सामान्य: जिलापूर्ति अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में ऑयल कम्पनी की गैस एजेन्सियों पर घरेलू...

Jaunpur News: फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम कार्यशाला सम्पन्न

फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम कार्यशाला सम्पन्नतेजस टूडे सं. जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular