संदीपन घाट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बेटी—दामाद—ससुर का हुआ अंतिम संस्कार
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र मोहद्दीनपुर गांव के पास पंडा चौराहा स्थित सात बिस्वा जमीन के विवाद में शुक्रवार को महिला सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आधा दर्शन घरों में आग लगा दिया था। इसके बाद अफरा तफरी के बीच पुलिस और जिला प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से तीन शवों को परीक्षण के लिए भेजा गया। परीक्षण के उपरांत शनिवार को संदीपन गंगा घाट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और एसडीएम और सीओ सिराथू व राजस्व कर्मी मौजूद रहे हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र मोहिउद्दीनपुर गांव के पास पंडा चौराहा स्थित सात विश्वा जमीन को लेकर मोहिदुनपुर गांव के होरीलाल और पड़ोसी यादव बिरादरी से विवाद चल रहा था। जमीन की नाप—जोख के उपरांत भी कब्जे को लेकर गुरुवार की रात गांव के पड़ोसी लोगों द्वारा गृह स्वामी होरी लाल और दामाद शिवशरण तथा बेटी ब्रजकली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों के आधा दर्जन घरों में आग लगा दिया। इससे लाखों की गृहस्थी जलकर नस्ट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर एडीजी और मंडल आयुक्त सहित जिले के कई थानों का पुलिस बल तथा दो प्लाटून पीएसी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई। धक्का—मुक्की और अफरा—तफरी के बीच काफी समय बाद आग पर काबू पाया गया। काफी मान—मनौव्वल के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार को तीनों शवों का अंतिम संस्कार संदीपन घाट कोखराज थाना क्षेत्र में एसडीम सौम्या मिश्रा, सीओ अवधेश विश्वकर्मा सिराथू भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










