प्रशिक्षण के लिये आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई तय
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि आईटीआई चलों अभियान के अन्तर्गत सत्र 2022-23 में प्रदेश के राजकीय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2022 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट एससीवीटीयूपी डाट इन को खोलकर बेवसाइट के लिंक आनलाइन सबमिशन आफ अप्लीकेशन फार एडमिशन फार सेशन 2022-23 पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है।
अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नम्बर का सत्यापन कराना होगा। फार्म भरने के पश्चात प्री-व्यू पृष्ठ पर अंकित प्रोसीड फार पेमेण्ट के लिंक पर क्लिक कर आनलाइन भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि आनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान के लिए यूनियन बैंक आफ इण्डिया व स्टेट बैंक आफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिन्ट आउट ले सकेगा। अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु 2 दिन का समय दिया जायेगा। आनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में वेबसाइट एससीवीटीयूपी डाट इन पर उपलब्ध है। आनलाइन आवेदन की सुविधा 31 जुलाई रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। प्रधानाचार्य अग्निहोत्री ने बताया कि सामान्य व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु रुपये 150 निर्धारित किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















