मेधावी बच्चों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर में सोमवार को कक्षा 10 आईसीएसई में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेधावी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य श्रीमती गुंजन खत्री द्वारा माल्यार्पण करते हुये मिष्ठान कराकर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अरुण यादव का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा। साथ ही मानसी पाल 88.40 प्रतिशत, सचिन 87.60 प्रतिशत, कुनाल जायसवाल 87 प्रतिशत तथा पलक रावत 85.60 प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार उनके उजजवल भविष्य की कामना करता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















