जौनपुर के लाल जगदीश ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
जौनपुर। गोरखपुर में आयोजित 62वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे चैम्पियनशिप में जनपद के लाल जगदीश प्रसाद ने कांस्य पदक प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार ग्रीको रोमन के 60 किलोग्राम भार वर्ग में जगदीश ने पूरे देश से रेलवे के आये पहलवानों को आसमान दिखाकर कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद जनपद आगमन पर जगदीश पहलवान का कुश्ती संघ के संरक्षक शिक्षाविद् डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने स्वागत किया।

नगर के मोहल्ला नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभी ने बजरंगबली के जयघोष से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बता दें कि धर्मापुर के मूल निवासी जगदीश प्रसाद वर्तमान में खेल कोटे से डीजल रेल कारखाना वाराणसी में कार्यरत हैं। इसकेे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर जगदीश प्रसाद ने कई स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। स्वागत करने वालों में डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी, धनंजय यादव, शिवम यादव, अखिलेश पाल, धनुर्धर यादव, सिकन्दर सोनकर, विकास, शुभम, शनि, संदीप, चंद्र प्रकाश, रोहित, वशिष्ठ, जालंधर आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















