सैकड़ों लोगों के संकट मोचन बने जौनपुर के लाल दीपक अग्रहरी | #TejasToday
जौनपुर/प्रयागराज। आज कोरोना की दूसरी लहर में पूरा देश त्रस्त है। जहां जीवन जीने और जीवन को बचाने का संघर्ष चल रहा है। देश में संसाधनों की सुविधा अपर्याप्त है। स्वास्थ्य क्षेत्र अपर्याप्त संसाधनों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। इन विषम परिस्थितियों के बीच जनपद जौनपुर के मरदानपुर निवासी दीपक अग्रहरी ने पूरे देश के समक्ष मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की है।
बता दें कि वे प्रयागराज में लेखा परीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने प्रथम लाकडाउन (मार्च 2020) के बाद से ही निःशुल्क जन सेवा हेतु “डॉक्टर मित्र” नामक ग्रुप का शुभारंभ किया। तमाम विद्वान डॉक्टर का समूह बनाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करना प्रारंभ किया। जहां वह डाक्टर मित्र के अनेकों समूह के माध्यम से हजारों कोरोना पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण के साथ साथ जरुरतमंद लोगों को अस्पतालों में बेड एवं वेंटिलेटर बेड दिलवाने के अलावा प्लाज्मा डोनेट करवा कर सैकड़ों लोगों की जान बचाने में कामयाब हुये हैं।
जहां आज चारों तरफ संकट के बादल छाए हुए हैं। उनकी इस मुहिम में मानवता को सर्वोपरि रखा गया तथा कोई भी व्यक्ति, जिसकी पहचान केवल मानवता आधारित थी उसको इस समूह द्वारा प्रशिक्षित वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सेवा/परामर्श दी गई तथा लोग लाभान्वित हुए। स्वामी विवेकानंद की क्रियात्मक सेवा भावना को श्री अग्रहरी ने चरितार्थ किया तथा हमारे सामने एक आदर्श मिसाल प्रस्तुत की जिसमें मानवता के प्रति सेवा भावना अग्रणी है।
बता दें कि किसी भी मरीज को अस्पताल मे भर्ती से लेकर बेड, ऑक्सीजन यहां तक कि प्लाज्मा की व्यवस्था कराकर आज उन्हें स्वस्थ करने में अपनी बेहतर भूमिका निभाई है व यह मुहिम आज भी जारी है। श्री अग्रहरी जी का कहना है कि मैंने नहीं सोचा था कि यह मुहिम इतनी ज्यादा कारगर सिद्ध होगी लेकिन अब इन्होंने ठान लिया है कि जब तक महामारी समाप्त नहीं हो जाती तब तक यह जंग और यह सहयोग निःशुल्क प्रदान करते रहेंगे। यह डाक्टर मित्रों का समूह कोरोना से पीड़ित रोगी को व्हाट्स ऐप समूह के माध्यम से निशुल्क परामर्श देने का कार्य करता है, जहां पिछले वर्ष इससे कुछ ही लोग लाभान्वित हो सकें थे। वहीं इस वर्ष इस समूह के कर्ताधर्ता दीपक अग्रहरि ने डाक्टर मित्रा के अनेकों समूह बनाकर सौ से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों की मदद से हजारों लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं।
चिकित्सकों में प्रमुख रूप से डॉ. धनेश अग्रहरि डायरेक्टर-फीनिक्स हास्पिटल, डॉ. दिलीप चौरसिया डायरेक्टर बालाजी हास्पिटल, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. मयंक जायसवाल, ईएनटी विशेषज्ञ प्रयागराज, डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल एनेस्थिशिया एवं क्रिटिकल केयर, लोकबंधु हास्पिटल लखनऊ, डॉ. संजय अग्रहरि पीडियाट्रिक्स झांसी मेडिकल कॉलेज, डॉ. प्रदीप जायसवाल, सृजन व डॉ. आलोक अग्रहरि दशरथ मेडिकल कॉलेज, डॉ. सुमंत गुप्ता व डॉ. अजय गुप्ता केजीएमयू, डॉ. राजेश अग्रहरि एवं डॉ. प्रियंका गुप्ता बीआरडी मेडिकल कॉलेज, डॉ. अंकित अग्रहरि सुल्तानपुर, डॉ. अत्री गुप्ता वाराणसी, डॉ. अमित अग्रहरि एनेस्थिशिया एवं क्रिटिकल केयर नेपाल, डॉ. लोकेश अग्रहरि, रेवा मेडिकल कॉलेज, अमित अग्रहरि, एसो.प्रो. (रेडियोलॉजिस्ट) शारदा यूनीवर्सिटी, डॉ. अमित अग्रहरि आर्थो सृजन डायरेक्टर-रिदा हास्पिटल लखनऊ, डॉ. अजय गुप्ता भीमराव अम्बेडकर हास्पिटल मुम्बई, डॉ. अजय अग्रहरि राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ, डॉ. शशि अग्रहरि राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली, डॉ. अंबिका गुप्ता, पुलमनरी विशेषज्ञ दिल्ली, डॉ. अकांक्षा वैश्य रायबरेली, वैशाली मित्तल एवं डॉ. सिद्धार्थ जैन झांसी मेडिकल कॉलेज, डॉ. सौरभ अग्रहरि सफदरजंग अस्पताल दिल्ली, डॉ. संगीत अग्रवाल गंगाराम अस्पताल दिल्ली, डॉ. हिमांशु अग्रहरि आर्थो मैक्स अस्पताल साकेत दिल्ली, डॉ पीके गुप्ता, गायनो विशेषज्ञ फतेहपुर, डॉ. जीसी गुप्ता लखनऊ, डॉ. आरके गुप्ता पीडियाट्रिक्स, गौरव मद्देशिया आर्थो सृजन, गोरखपुर, डॉ. पप्पू चौरसिया केजीएमयू, डॉ. आरके गुप्ता उन्नाव, डॉ. पीके साहू लखनऊ सहित सैकड़ों चिकित्सक के सहयोग से यह कारवां आगे चलता रहेगा जिससे लोगों की जिन्दगी बचाई जा सकेगी।
इस महत्वपूर्ण कार्य में दीपक अग्रहरि को उनके पिता सुभाष चन्द्र अग्रहरि प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल का काफी सहयोग मिला। जिन्होंने समय समय पर काफी गंभीर कोविड रोगियों को जिलाधिकारी एवं सीएमओ से बात कर आक्सीजन एवं वेंटिलेटर बेड दिलवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। सुभाष चन्द्र अग्रहरि जौनपुर के प्रमुख समाजसेवी हैं।









