कोटेदार की दबंगई, भ्रष्टाचार की जांच में बयान देने पर ग्रामीणों को पीटा
डीएम के आदेश पर पुनः हो रही थी जांच, भ्रष्टाचार के चलते निरस्त हुआ है कोटा
अनुभव शुक्ला/संदीप पाण्डेय
सलोन, रायबरेली। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित बिसैय्या में एक ऐसा भ्रष्ट कोटेदार जिसके भ्रष्टाचार की जांच कर उसके राशन की दुकान को निलंबित के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा निरस्त भले ही कर दिया गया किन्तु डीएम के आदेश पर मामले की एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की टीम सहित जांच के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में ही कोटेदार राय साहब की भ्रष्ट कार्यशैली की पोल खोल रहें हैं। ग्रामीणों को बयान देना इस कदर महंगा पड़ा कि निरस्त कोटेदार अपनी दबंगई दिखाते हुए पक्ष में बयान देने का दबाव बना ग्रामीणों की जमकर पिटाई की।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले किसी तरह मामले को शांत करवाया। जिसके बाद जिले स्तर से आए जांच टीम के अधिकारियों को वापस लौट जाना पड़ा। भ्रष्ट पूर्व कोटेदार के इस दबंगई से गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं। दरअसल बिसैय्या गांव के कोटे की दुकान ग्रामीणों की शिकायत पर भ्रष्टाचार के चलते जांच कर निलंबित के बाद निरस्त कर दिया गया। किन्तु उसके बावजूद भ्रष्ट कोटेदार अपनी राशन की दुकान बहाल कराने के उद्देश्य से मामले की डीएम से पुनः जांच की मांग कर ग्रामीणों पर पक्ष में बयान देने का उच्चाधिकारियों के सामने ही ग्रामीणों पर दबाव बना दबंगई करने लगा। मामले में यदि पुलिस मौके पर पहुंच न जाती तो विवाद काफी बढ़ सकता था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















