संस्थान के संचालक नितेश यादव की तारीफ़ करते हुए कहा कि बच्चों को निःस्वार्थ भाव से शिक्षा देना एक पुनीत कार्य है एवं समय—समय पर ऐसे प्रतियोगिता कराना एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना संस्थान की तरफ से बच्चों के लिए एक अच्छा अवसर है। संस्थान के संचालक नितेश यादव ने कहा कि समाजवादी शिक्षण संस्थान द्वारा हर साल सविधान को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। नितेश यादव ने आये सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर सेंटर हेड दिपेन्द्र यादव, अत्येंद्र, राम अजोर मौर्या, राहुल, हेमंत, लकी, ओम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





