अलग-अलग हादसों में कांवरिये की हुई मौत, 9 जख्मी
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। स्थानीय क्षेत्र में रविवार की शाम से सोमवार की सुबह तक अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायल एक कांवड़िया की इलाज के दौरान शाहजहांपुर में मौत हो गई जबकि महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। 9 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे डाक कावड़ लेकर जा रहे विकास पुत्र आज्ञाराम 25 वर्षीय निवासी गांव असांपुर गोराईपुर थाना शमशाबाद फर्रुखाबाद को कावड़ चढ़ाने बच्चे और महिलाओं को लेकर जा रहे पिकअप चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में पुलिस और समाजसेवी उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत नाजुक होने चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया जिसने इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया है।
अलग-अलग जगह से घायल हुये लोगों में हिमांशु, पूरन निवासी हरदोई, शिशुपाल निवासी मोड थाना हैदराबाद, राजेंद्र निवासी हरदोई, गोलू पुत्र हरिश्चंद्र निवासी हरदोई, त्रिलोकी नारायण निवासी फर्रुखाबाद, शिवम पुत्र बच्चा राम निवासी कलांन शाहजहांपुर, ब्रह्मा, धीरज निवासी फर्रुखाबाद की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। वहीं हादसे में घायल पार्वती पत्नी होशियार निवासी शाहजहांपुर जख्मी होने पर इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है।
——इनसेट——
कांवर लेकर जा रहे दो गुटों में संघर्ष, बच्चे एवं महिलाएं जख्मी
डाक कावड़ लेकर जा रहे भक्त और वाहन से चल रहे भक्तों के टकरा जाने से दोनों गुटों के लोग उग्र हो गए और जमकर सड़क पर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस में बमुश्किल उन्हें काबू में कर घायल बच्चों और महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।
——इनसेट——
आक्रोशित कांवरियों ने कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
सोमवार की सुबह कांवर लेकर चले अपने साथियों के दुर्घटना में घायल हो जाने पर उग्र हो गए सरेराह सड़क पर डंडों से वाहनों पर तोड़—फोड़ शुरू कर दी।। भीड़भाड़ देखकर लोग सकते में आ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वाहन चालकों को समझौता करा कर चला कर दिया है।
——इनसेट——
कांवरियों के उग्र रूप देखकर सकते में आये लोग
एक ट्रैक्टर में कई ट्राली जोड़कर भारी भरकम डीजे सिस्टम लगाकर कावड़ चढ़ाने जा रहे भक्तों को देखकर भीड़—भाड़ और किसी अनहोनी से बचने को लेकर तमाम जरूरतमंद लोग घर में दुबक रहे हैं। वहीं बेखौफ कावड़ियों का तांडव जारी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














