कामदगिरि स्वच्छता समिति ने परिक्रमा मार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने परिक्रमा मार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान

चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 124वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि स्वच्छता मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सेवा का भाव कहा था। कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष/ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी राकेश केसरवानी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के रूप में शुरुआत की थी। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा रहा है। कामदगिरि स्वच्छता समिति द्वारा कामतानाथ परिक्रमा में स्वच्छता को लेकर गंभीरतापूर्वक अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि हमारी नैतिकता जिम्मेदारी है कि स्वच्छता के लिए कि हम जागरूक हो। आस—पास गंदगी फैलाने से बचें। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक शिवा कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से विशेष कर लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केसरवानी, जानकी कुशवाहा, विनोद कुमार, रसूल बख्श सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA