गायत्री शक्तिपीठ में जोनलस्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ में जोनलस्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

चित्रकूट। गायत्री शक्तिपीठ में जोनल स्तरीय एडीसी कार्यशाला हुआ जिसमें प्रयागराज, कौशांबी, बांदा व चित्रकूट चारों जनपदों के 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ राम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि नवयुग का सुप्रभात तेजी से बढ़ता आ रहा है लेकिन कुछ चुनौतिया और हमारे कर्तव्य हैं जिन पर गंभीरता पूर्वक प्रकाश डाला। वाराणसी जोन समन्वयक मानसिंह वर्मा ने कहा कि 2026 की जन्म शताब्दी और अखंड ज्योति की शताब्दी में हम हर घर तक पहुचें। युग ऋषि के समता, समरसता के विचारों को पंहुचाकर सनातन संस्कृति को जीवंत बनाये। इस लक्ष्य को लेकर ज्योति कलश यात्राएं पूरे देश में प्रारम्भ हो रही हैं। उसके माध्यम से जागृत परिजन गांव-गांव तक गुरुदेव को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा कि प्रदेश को हरा बनाने के लिए हर व्यक्ति पौधे लगाये। सबने संकल्प लिया और गायत्री शक्तिपीठ में पौधा लगाकर शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रयागराज संजय गुप्ता, जिला समन्वयक बाँदा राम प्रकाश खरे, कौशाम्बी झूंन्नू खरे, घनश्याम सिंह, चित्रकूट कर्वी समन्वयक भवानीदीन यादव, डॉ स्मिता त्रिपाठी, रामशरण शास्त्री, बृजेष त्रिपाठी, दिनेश यादव, प्रमोद पटेल, पद्मा सिंह, सुधा तिवारी, उमेश चंद्र केसरवानी, डॉ राजकुमार शर्मा, विजय चंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रामजानकी शुक्ला, सरोज पटेल, डॉ डीसी गुप्ता, सुधीर द्विवेदी, केके त्रिपाठी, राजकुमार ओझा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA