कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

आरके शर्मा
बरेली। बहेड़ी में एक कलयुगी पिता ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही 7 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक की इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के लिए उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। आरोपी के भाई को पता लगने पर उसने थाने में शिकायत की। उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी युवक और उसकी पत्नी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार एक युवक जो हाल ही में जेल से छूट कर आया था, वह केसर मिल रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत करने का काम करता है। बुधवार को परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत किया कि एक युवक ने अपनी ही 7 वर्षीय पुत्री के साथ अपनी झोपड़ी के अंदर रात में अश्लील हरकतें की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

मासूम की आवाज न निकले इसके लिए उसकी सौतेली मां ने उसका मुंह दबा लिया। इसी बीच युवक का भाई मौके पर आ गया। उसने लड़की को उनके चंगुल से छुड़ाया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार एवं उसकी पत्नी निवासी मोहल्ला जाजू नगर बहेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी और बरेली में भी पास्को एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent