Homeझांसीबेतवा तट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

बेतवा तट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

बेतवा तट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

आगामी समय में नदी, कुओं और तालाब की होगी आरती: पं. दिलीप
मुकेश तिवारी
झांसी। भगवान राम राजा की नगरी ओरछा की बेतवा तट पर जब गंगा आरती का आयोजन हुआ, तो समूचे काशी की तस्वीर जीवंत हो उठी। वाराणसी में प्रतिदिन गंगा घाट पर जीवनदायिनी तथा मोक्ष दायिनी मां गंगा की आरती की परंपरा है। इसी परंपरा के चलते ओरछा के कंचना घाट पर बेतवा नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।

गंगा समग्र ओरछा आरती समिति के तत्वाधान में आयोजित इस गंगा आरती में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए वरिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि, पूर्व सांसद तथा श्रीराम जन्म भूमि न्यास अयोध्या धाम के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राम विलास वेदांती ने कहा कि मां गंगा की आरती सनातन धर्म में पूर्ण लाभ के कर्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि सनातन की इस परंपरा को यदि लगातार निभाया जाता रहा तो हिंदुत्व तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ प्रत्येक नदी तालाब पोखर कुएं आदि भी स्वच्छ तथा निर्मल होंगे।

देश के हालातों पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि हमें तुष्टीकरण की नीति से ऊपर उठना पड़ेगा। केंद्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है, लेकिन राष्ट्र विरोधी तत्वों भी लगातार सक्रिय हैं इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठ समाजसेवी तथा ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित दिलीप पांडे ने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक तालाब, नदी तथा कुओं पर भी इसी तरह आरती का आयोजन किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read