Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurपत्रकार समाज कल्याण समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY

पत्रकार समाज कल्याण समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY

-

श्यामधनी यादव पराऊगंज, जौनपुर। पत्रकार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा संस्थापक सूरजभान बघेल के आह्वान पर पदाधिकारियों ने केराकत तहसील में नायब तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष श्याम धनी यादव ने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या का विरोध करते हुए कहा कि मृतक परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा तथा सरकारी आवास दिलाया जाय। ज्ञापन में कहा है कि यदि प्रदेश सरकार पत्रकारों के लिए मानदेय, हत्या, उत्पीड़न, अन्याय, अत्याचार तथा बदसलूकी के प्रति गंभीर नहीं होती है तथा पत्रकार सुरक्षा कानून नहीं लागू करती है तो संपूर्ण पत्रकार समाज प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गुलाब चंद्र प्रजापति, विशाल सोनकर, संदीप यादव, सूर्य प्रकाश यादव, रामाशीष यादव आदि उपस्थित रहे।

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। पत्रकार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा संस्थापक सूरजभान बघेल के आह्वान पर पदाधिकारियों ने केराकत तहसील में नायब तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष श्याम धनी यादव ने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या का विरोध करते हुए कहा कि मृतक परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा तथा सरकारी आवास दिलाया जाय।

ज्ञापन में कहा है कि यदि प्रदेश सरकार पत्रकारों के लिए मानदेय, हत्या, उत्पीड़न, अन्याय, अत्याचार तथा बदसलूकी के प्रति गंभीर नहीं होती है तथा पत्रकार सुरक्षा कानून नहीं लागू करती है तो संपूर्ण पत्रकार समाज प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गुलाब चंद्र प्रजापति, विशाल सोनकर, संदीप यादव, सूर्य प्रकाश यादव, रामाशीष यादव आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर। अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर प्रधान न्यायधीश तृतीय कुटुम्ब न्यायालय ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित समस्त कैंटिन, पान शॉप व स्टेशनरी की दुकान एवं वाहन स्टैंड की सार्वजनिक नीलामी 10 जुलाई को 2 बजे दिन में परिसर स्थित सभागार में की जायेगी। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए जमीनी विवाद में मारपीट में 11 लोग घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के शिवपुर ताखा गांव में रविवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 17 वर्षीय अरूण, 24 वर्षीय प्रमोद कुमार, 45 वर्षीय निन्हा पत्नी विक्रम राजभर, 22 वर्षीय गुड्डू, 42 वर्षीय मीना पत्नी लालबहादुर, 45 शोभवती पत्नी चतुरी, 15 वर्षीय शुभम पुत्र दशरथ घायल हो गये। वहीं बड़ागांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में 55 वर्षीय अच्छेलाल, 50 वर्षीय मीरा देवी पत्नी अच्छेलाल, 22 वर्षीय जीतलाल, 20 वर्षीय राजू घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चार की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द ग्राम में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें महिलाओं समेत कुल 9 लोग घायल हो गये। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में चल रहा है। पुलिस को दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिए। घायलों में प्रथम पक्ष से संजय यादव 40 पुत्र लालाजी यादव, राजू यादव 15 भैयालाल, बबलू 30 पुत्र लालजी यादव, राजेश 25 पुत्र भैयालाल रहें। वहीं दूसरे पक्ष से घायलों में तारा देवी 45 पत्नी प्रभुनाथ, राजू 22 पुत्र शिवशंकर, शिला 26 पुत्री अशोक, अंजनी 17 पुत्र प्रभुनाथ, किसन 18 पुत्र अरविंद रहें। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुए मारपीट में कुल दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत लतीरपुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईट पत्थर चले जिसमें 54 वर्षीय सुरेश पुत्र बनवारी 27 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र लक्ष्मीशंकर 60 वर्षीय राम सूरत 35 वर्षीय रामचन्दर पुत्रगण परसोतम 17 वर्षीय निलेश पुत्र राम सूरत 45 वर्षीय इन्दू पुत्र वीरेन्द्र 18 वर्षीय सूरज पुत्र सालिक 35 वर्षीय वेचन पुत्र महगू 24 वर्षीय बिन्दु पुत्र मुन्नी लाल व 22 वर्षीय अजय पुत्र ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पंकज बिंद महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा दिलशादपुर निवासी श्री राजेश विश्वकर्मा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के विस्तार में के जिला सचिव की कमान सौंपी गई। जिससे उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ की गई श्री विश्वकर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू मुझ पर भरोसा जताया इसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही का कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मै अपनी पूरी निष्ठा और तन मन धन के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में 63.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से होने वाली मौतों का रेशियों इस वक्त 3.45 फीसदी है यानी ठीक हो रहे मरीजों की तुलना में काफी कम। देश में कोरोना के मामले 14 लाख के पार पहुंच गए हैं, पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा 49 हजार 931 मामले सामने आए हैं जबकि 708 लोगों की मौत हो गई है, इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ‘स्वाभिमान परियोजना’ की शुरूआत

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 'स्वाभिमान परियोजना' की शुरूआततेजस टूडे ब्यूरो परबत सिंह सोलंकी हैदराबाद। एई फाउंडेशन ने अंतर्रारष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर...

Jaunpur News: डीएम ने की भूसा दान करने की अपील

डीएम ने की भूसा दान करने की अपीलतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जनपद में गौवंश एवं अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के...

Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा...

Jaunpur News: प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग

प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग अधिवक्ताओं ने 'प्रभारी निरीक्षक को बर्खास्त करो' लगाये नारे अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्यवाही के...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular