मानव तस्करी एवं बाल सुरक्षा पर संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना A.H.T (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) व SJPU (स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट) की संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (लाईन) ने की जहां किशोर न्याय बोर्ड, अभियोजन विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर सहित जनपद के सभी थानों से नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP के अनुपालन, मानव दुर्व्यापार व अवैध एजेंटों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश (Criminal Appeal No. 2161-2162 of 2024) के आलोक में ‘Child Sexual Exploitation and Abuse Material (CSEAM)’ शब्दावली के प्रयोग पर चर्चा हुई। कार्यशाला में बालश्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति, नशा मुक्त अभियान, JJ एक्ट, पॉक्सो एक्ट, बाल गुमशुदगी, लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाल पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














