HomeJaunpurआकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मड़ियाहूं विधायक एवं जिलाधिकारी ने कई लोगों को किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। विधायक मड़ियाहूं डा. आर.के. पटेल और जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान के सम्मान समारोह का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया। यह आयोजन आकांक्षा हाट कार्यक्रम के तहत हुआ है जो 28 जुलाई से 2 अगस्त तक तय है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने विधायक जी को पुष्पगुच्छ, अगंवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसके बाद विधायक जी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आकांक्षात्मक ब्लाक रामपुर में तेजी से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री माडल स्कूल रामपुर में बन रहा है जिसके बन जाने से प्राइवेट स्कूल भी मुकाबला नही कर पायेगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढावा देने कि लिए सड़कें बनवाई जा रही हैं। बिजली की समस्या का दूर करने के लिए 2 नये सब स्टेशन बन रहे है और इसके साथ ही बसुई नदी पर चैकडेम बनाया जा रहे है।
मुख्य अतिथि डा. पटेल ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुर/मछलीशहर में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के सम्बन्ध में कहा कि नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम में निर्धारित कुल 40 इंडीकेटर्स में से 6 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में माह जुलाई 2024 से माह सितम्बर 2024 तक सम्पूर्ण अभियान संचालित किया गया था। सम्पूर्णता अभियान के जल 42 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में 3 अथवा 3 से अधिक इंडीकेटर्स संतृप्त हुए तथा 25 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में 2 अथवा 2 से कम इंडीकेटर्स संतृप्त हुए है। जनपद में आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुर/मछलीशहर का चयन किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप की बीमारी ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है जिसके लिए लोगो को अपने जीवन शैली में परिवर्तन, हरी सब्जियों का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। आइसीडीएस के तहत नियमित रूप से राशन का वितरण, कृषि विभाग द्वारा अधिक से अधिक संख्या में मिट्टी की जांच की जाने और ऑर्गेनिक आधारित कृषि करने पर जोर दिया। साथ ही वित्तीय समावेशन महिलाओं और युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में लोन दिलाकर रोजगार से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कार्यशाला की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि कार्यशाला के साथ साथ लोगो को प्रोत्साहित भी किया जाय।
विकास खंड रामपुर और मछलीशहर के खंड विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई जहां विधायक, जिलाधिकारी सहित अन्य ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉल का अवलोकन भी किया। विधायक जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विनोद को, जिन्होंने इस वर्ष 50 नये नामांकन किये हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में रेखा यादव जिन्होंने एक वर्ष में कुल 104 डिलीवरी करायी है और स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली रेनू देवी सहित अन्य को पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक केके पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसी एनआरएलएएम जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read