जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाये गये जेके सक्सेना

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाये गये जेके सक्सेना

अंकित सक्सेना
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बदायूं के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए जे०के० सक्सेना को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची में बदायूँ से जेके सक्सेना की घोषणा की गई है। विदित रहे जे०के० सक्सेना भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं।

यह पूर्व में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, क्षेत्रीय संयोजक राष्ट्रीय पत्रिका प्रकाशन विभाग, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इन्होंने वर्ष 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से स्वयंसेवक के रूप में कार्य प्रारंभ किया और वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। उसके बाद वर्तमान वर्ष 2023 तक निरंतर पार्टी में विभिन्न दायित्व पर रहते हुए सक्रिय भूमिका में पार्टी को मजबूत किया। जे०के० सक्सेना को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent