सड़क दुर्घटना में एक छात्र की हुई मौत, दूसरा घायल
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अलीनगर थाना अंतर्गत आलू मिल स्थित पुलिस चौकी के सामने सोमवार को कोचिंग पढ़ कर अपने घर जा रहे साइकिल सवार दो छात्रों को अनियंत्रित तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने रौंद दिया जिससे एक छात्र की मौके पर मौत हो गई वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसकी सूचना लोगों ने अलीनगर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि 2 छात्र नवीन यादव 16 वर्ष व मिथिलेश 17 वर्ष जो साइकिल से कोचिंग पढ़कर अपने घर जा रहे थे। तभी पीडीडीयू नगर से बाईपास जा रही एक मैजिक वाहन ने दोनों को रौंदते हुए वहां स्थित विद्युत खंभे को भी टक्कर मारा जिससे खम्भा धराशाई हो गया।
घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतक का नाम नवीन गोधना निवासी वह घायल का नाम मिथिलेश बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












