धूमधाम से मनाया गया यीशु मसीह का जन्मदिन
अंकित सक्सेना
बदायूँ। जीलॉट पब्लिक स्कूल में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समूचे विद्यालय की कक्षाओं, प्रांगण एवं क्रिसमस पेड़ आदि को सुसज्जित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने केक काटकर यीशु का स्मरण कर प्रार्थना की। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों को सैंटा क्लॉज बनाया गया।
विद्यालय के छात्र दिव्यांश गुप्ता ने सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार बांटे। छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें गीत गायन, प्रार्थना, नृत्य व भाषण आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन रूप किशोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति विद्यालय के अध्यापक अजीत सिंह, आकाश वाला, बेनिसन मैथ्यू, शुभोदित वेलिंगटन एवं जीजू मोहन आदि ने की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











