Homeबदायूंडीजे, डीएम, एसएसपी ने सीजेएम संग संयुक्त रूप से किया जेल का...

डीजे, डीएम, एसएसपी ने सीजेएम संग संयुक्त रूप से किया जेल का निरीक्षण

डीजे, डीएम, एसएसपी ने सीजेएम संग संयुक्त रूप से किया जेल का निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूँ। जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल ने जिला अधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.ओपी सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत भारतीय व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

कारागार में पाकशाला, कारागार चिकित्सालय, बैरकों आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कोविड बढ़ने की शंका है, इसलिए कोरोना वायरस से बचाव के सभी नियमों का पालन कराया जाए एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्या तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेलर को जेल में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने और कोविड के प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए। शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read