जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
बिहार। प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम 5 नवंबर को पटना वेटरनरी कॉलेज पटना में आयोजित की गई है। उसकी तैयारी समीक्षा की गई। समीक्षा हेतु बैठक में प्रदेश के माननीय नेता पूर्व विधायक अरुण मांझी जी एवं पार्टी के प्रदेश नेता रुबेल रविदास उपस्थित हुए। जिसमे प्रदेश महासचिव पूर्व जिला अध्यक्ष जीवनलाल चंद्रवंशी भी भाग लिए। इस बैठक में माननीय पूर्व विधायक अरुण मांझी जी ने बताया कि जाति जनगणना से अनुसूचित जाति एवं अति पिछड़ा वर्ग पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग में एक बड़ी ऊर्जा के संचार हुई है और दिनांक 5 नवंबर 23 को वेटरनरी कॉलेज के प्रांगण में पार्टी के सभी बड़े नेता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा की गई संवैधानिक व्यवस्था और शक्ति पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकार के प्रति सजग रहने तथा झूठ फरेब जुमला एवं लोभ लालच से बचने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा जिला अध्यक्ष नवादा की ओर से 20-25 हजार लोगों को ले जाने की रूपरेखा तय है, जिसमे पंचायत स्तर पर लोग जाएंगे। इस बैठक में नवादा के प्रकोष्ठ प्रवक्ता मुंद्रिका कुमार मनोहर नवादा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पासवान, हिसुआ के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी चौधरी, अकबरपुर के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राम, पकरीबरावां के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, गोविंदपुर के प्रखंड अध्यक्ष मुनिरकाराम, नारदीगंज के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सिरदला के बच्चू चौधरी, मेसकौर के गांगुली मांझी, रोह माहेश्वरी राम, नरहट के राजेंद्र राजवंशी, काशीचक श्याम किशोर चौधरी वारिसलीगंज के विकास पासवान सम्मलित हुए।














