HomeJaunpurJaunpur News : उपचार के लिये लखनऊ जा रहा युवक लापता, परिजन...

Jaunpur News : उपचार के लिये लखनऊ जा रहा युवक लापता, परिजन परेशान

Jaunpur News : उपचार के लिये लखनऊ जा रहा युवक लापता, परिजन परेशान

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी प्रतीक रंजन पाण्डेय (30 वर्ष) को उसके पिता व भाई के इलाज उसके लिए लखनऊ जा रहे थे कि सुल्तानपुर बस स्टेशन से युवक लापता हो गया। घटना बुधवार अपराह्न की है। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हो गये।

काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सन्तोषी पाण्डेय अपने बड़े पुत्र रोहित रंजन पाण्डेय के साथ अपने छोटे लड़के प्रतीक रंजन पाण्डेय जो मानसिक बीमारी से पीड़ित था, को लेकर इलाज हेतु रोडवेज की बस से लखनऊ जा रहे थे। सुलतानपुर बस स्टेशन पर प्रतीक अपने पिता के साथ लघुशंका के लिए उतरा लेकिन वहीं से इलाहाबाद रोड की तरफ भागा। पीछे उसके पिता और भाई भी दौड़े लेकिन कुछ ही क्षणों में प्रतीक भीड़ में गायब हो गया। परिजन दिन भर उसकी तलाश में दौड़ते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। निराश होकर परिजन सुलतानपुर कोतवाली में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये। युवक के गुमशुदगी के आधार पर पुलिस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही है। इधर युवक के अभी तक कहीं पता न चलने से परिजन काफी परेशान हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read