HomeJaunpurJaunpur News : युवा कांग्रेस के ‘यंग इण्डिया के बोल’ सीजन 2...

Jaunpur News : युवा कांग्रेस के ‘यंग इण्डिया के बोल’ सीजन 2 का हुआ विमोचन

Jaunpur News : युवा कांग्रेस के ‘यंग इण्डिया के बोल’ सीजन 2 का हुआ विमोचन

जौनपुर। युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन-2 राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विमोचन हुआ। इस दौरान मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बताया कि ‘यंग इंडिया के बोल’ केवल एक भाषण प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह अभिव्यक्ति का मंच है। जिस दौर में सरकार लोगों की बोलने की स्वतंत्रता छीनने का काम रही, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंच और अवसर प्रदान कर रही है।

आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण जैसे अनेकों ज्वलंत मुद्दे हैं परंतु सरकार अपनी विफलताओं एवं निकम्मेपन को छिपाने के लिए इन मुद्दों पर चर्चा व बहस करने के बजाय जनता को फिजूल के मुद्दों में उलझाकर उनका ध्यान भ्रमित करने का काम कर रही है। ऐसे में यह मंच देश के युवाओं की मुखर आवाज बनेगा। उन्होंने बताया कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट राहुल गांधी का है। प्रतियोगिता 4 स्तर पर आयोजित होगी। पहले विधानसभा, फिर जिला जिसके बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी हमाम वहीद, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, अली अंसारी, अजीब वहीद, मोकेश राजभर सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read