JAUNPUR NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वाराणसी—फैजाबाद रेलवे लाइन पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव निवासी विकास बिंद (16) वर्ष पुत्र पप्पू बिंद इसी थाना अंतर्गत सन्दहा गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना अंतर्गत जपटापुर गांव निवासी विकास बिंद वाराणसी फैजाबाद रेलवे ट्रैक पर इसी थाना अंतर्गत सन्दहा गांव के पास पहुंचकर खेतासराय से जौनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी सूचना लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर परिजन पहुंच गये। इसकी सूचना किसी ने सरायख्वाजा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक विकास बिंद पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को 12 बजे तक घर पर था। अचानक कब घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया कोई नहीं जान पाया। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












